घने कोहरे के कारण बुधवार सुबह रोडवेज बस और ट्रक में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में कई लोग जख्मी हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गांव रसगवां निवासी लोकेश कुमार पुत्र पूरन सिंह पलवल प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार की सुबह रोडवेज बस द्वारा अलीगढ़ आ रहा था। जैसे ही बस आगरा रोड थाना मडराक क्षेत्र शाहपुर के निकट पहुंची, तभी घना कोहरा होने के कारण रोडवेज बस चालक द्वारा ओवरटेक करते समय सामने से आते ट्रक से भिड़ंत हो गई, जिसमें ड्राइवर व क्लीनर सहित छह लोग जख्मी हो गए। एसओ मडराक के अनुसार खबर पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा था। किसी के गंभीर चोट नहीं आई थी।
कमरे की दीवार काटकर पशु चोरी
कोहरे में दीवार काटकर तीन भैंस चोरी कर ले जाने की घटना सासनी गेट क्षेत्र में हुई है। सराय हरनारायण निवासी इनामी सिंह पुत्र मोती सिंह ने अपना मकान गांव के बाहर बना रखा है, रात अज्ञात चोर रात में कमरे की दीवार काटकर तीन भैंस चोरी कर ले गए। सुबह इस चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को खबर दी गई।