फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधा पर सड़क दुर्घटना में मौसेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से ऐन पहले अलीगढ़-पलवल हाईवे स्थित कस्बा लोधा में शुक्रवार देर शाम बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों की मेटाडोर की टक्कर से मौत हो गई। दोनों अपनी ननिहाल से खैर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। कस्बे में दुर्घटना पर एकत्रित भीड़ ने आनन-फानन मेटाडोर चालक को पकड़ लिया। खबर पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर गई, मगर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर त्योहार से पहले परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खैर के गांव सभापुर निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र नरेंद्र अपने मौसेरे भाई 19 वर्षीय प्रदीप पुत्र करनपाल निवासी जय सिंह नगला खैर संग बाइक से अपनी ननिहाल भदेसी गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे वहां से वापसी के समय बाइक पर दोनों लौट रहे थे। बाइक धर्मेंद्र चला रहा था। तेज रफ्तार बाइक कस्बा लोधा पर निर्माणाधीन सड़क पर एक साइड से आती मेटाडोर को बचाने के फेर में मेटाडोर में घुस गई। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
खास बात यह है कि इस दौरान बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। इसलिए उनकी हालत बिगड़ गई। पब्लिक ने शोर मचाकर घेराबंदी कर मेटाडोर को चालक सहित दबोच लिया। खबर पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसओ लोधा रामवकील के अनुसार जेब में मिले कागजों व मोबाइल की मदद से पहचान होने पर दोनों के परिवारों को खबर दे दी गई। देर रात परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। शवों को मोरचरी में रखवा दिया गया है, शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें