फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा हाईवे पर युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मडराक थाना क्षेत्र के गांव मुकंदपुर के पास आगरा हाईवे पर मथुरा के एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक मोपेड पर सवार था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त कर परिवारीजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी भिजवाया।
विज्ञापन

वाकया सोमवार शाम पांच बजे के करीब का है। मथुरा के गांव नौहटी निवासी दिनेश चंद गुप्ता (35) पुत्र गिर्राज किशोर गुप्ता किसी काम से अलीगढ़ आए थे। यहां से मोपेड पर सवार होकर लौटते समय मुकंदपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को सड़क किनारे पड़ा देख वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए शव की तलाशी ली तो जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। थाना मडराक इंस्पेक्टर सुरेश चंद के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। साथ ही मृतक के परिवारीजनों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें