फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल मथुरा के युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास थाना क्षेत्र के अलीगढ़-मथुरा हाईवे पर 14 सिंतबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए मथुरा के युवक की सोमवार शाम को उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

रवि (22) पुत्र चेतराम निवासी लक्ष्मीनगर, मथुरा 14 सिंतबर को किसी काम से बाइक से अलीगढ़ आया था। अलीगढ़ से लौटते समय इगलास थाने के पास उसे हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। पुलिस ने शिनाख्त के आधार पर परिवारीजनों को सूचित किया। दो दिन तक युवक का जेएन मेडिकल कालेज में उपचार चला। हालत बिगड़ने पर उसे परिवार वाले सोमवार शाम को उपचार के लिए दिल्ली ले गए।
दिल्ली जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता चेतराम के अनुसार बेटा एक प्राइवेट कृषि उपकरण फर्म में नौकरी करता था। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें