फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर अब आरओ का पानी `1 में

Thu, 01 Sep 2016 01:37 AM IST
विनोद कुमार अकेला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर अब आरओ का पानी `1 में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर आईआरसीटीसी की ओर से दो वॉटर वेंडिंग मशीनें अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भेजी गईं। दोनों मशीनें प्लेटफार्म नंबर दो और तीन व चार के बीच लगाई जाएंगी। इन मशीनों को अगले सप्ताह तक चालू कर दिया जाएगा। अब मुसाफिरों को महज एक रुपये में आरओ का शुद्ध पानी पीने के लिए मिल जाएगा।
विज्ञापन

अगर मुसाफिरों की मांग और बढ़ी तो भविष्य में मशीनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। रेल प्रशासन ने हाल ही में इटावा में चार, टूंडला में छह, अलीगढ़ में दो, इलाहाबाद में आठ, कानपुर आठ, मिर्जापुर तीन, फतेहपुर तीन, फफूंद तीन, विन्ध्याचल तीन, फीरोजाबाद चार, शिकोहाबाद छह वाटर वेंडिंग मशीन लगाने की योजना बनाई है।
वाटर वेंडिंग मशीन को लगाने और उसका चालने की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी खुद उठा रही है। ऐसे में उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी उसकी है। मुसाफिरों को बहुत कम दामों में बेहतर और शुद्ध पानी पीने को मिले रेल प्रशासन का यही लक्ष्य है। -संजय शुक्ला, सीएमआई अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें