फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ कंपनी के ब्रांच मैनेजर दंपति को लूटा

Sun, 26 Jun 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
महानगर में सक्रिय लुटेरों ने शुक्रवार रात रामघाट रोड की अवंतिका कॉलोनी में आरओ कंपनी के ब्रांच मैनेजर दंपति को लूट लिया। घटना उस समय हुई, जब दंपति रिक्शे में सवार होकर स्टेशन से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के दरवाजे पर पहुंचे, तभी पीछे से आए काली पल्सर सवार बदमाशों ने महिला के हाथ में लगा पर्स झपट लिया। पर्स में 50 हजार की नगदी, जेवरात आदि सामान होना बताया गया है।
विज्ञापन

संत फिदेलिस के सामने स्थित अवंतिका कॉलोनी निवासी राजेश अवस्थी यहां आरआे कंपनी में ब्रांच मैनेजर हैं। वह अपनी पत्नी के साथ कानपुर से देर रात ट्रेन से आए और रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे थे। राजेश के अनुसार काली पल्सर सवार दो युवक स्टेशन से ही उनके पीछे लगे थे। स्टेशन पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
मगर जब घर के दरवाजे पर पहुंचते ही उन्होंने पत्नी के हाथ से पर्स झपटा तो वह उन्हें देखते ही पहचान गए। पर्स लूट की खबर पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना गली में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। इस आधार पर क्वार्सी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें