फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन में आरएमपीयू की जीत से शुरुआत

विज्ञापन
ख्वाजा मुईन उद्दीन भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ की टीम को हराने के बाद खुशी जताते आरएमपीयू के ​खिला
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) ने सीटी यूनिवर्सिटी लुधियाना में आयोजित नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत से शुरुआत की है। टीम ने ख्वाजा मुईनउद्दीन भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ को 3–0 हरा दिया।
विज्ञापन




पहले मैच में रोहित सैनी ने अपने प्रतिद्वंदी को 21–13 और 21–9 से हराकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। दूसरे मैच में पुष्पेंद्र कुमार ने प्रतिद्वंदी को 21–12 और 21–9 से पराजित किया। तीसरे और निर्णायक युगल मुकाबले में तेजस कुमार और गोविंद की जोड़ी ने प्रतिद्वंदी को 21–14 और 21–10 से मात दी। टीम के मैनेजर फरहान खान और कोच अभ्यु ओझा हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें