फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपीयू : द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं अगस्त में

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं अगस्त में होंगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र भरने की तिथि पांच जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा करा चुका है। परीक्षा परिणाम भी घोषित हो चुके हैं। अब द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा की जिम्मेदारी आरएमपीयू को सौंपी गई है। इसके लिए आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। आरएमपीयू के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि कुलपति के आदेश पर आवेदन पत्र भरने की तिथि 5 जुलाई कर दी गई है। इसके बाद 6 व 7 जुलाई को विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ परीक्षा आवेदन पत्र भरे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 8 जुलाई को एमआईएस जनरेट होगा। 11 जुलाई तक महाविद्यालयों को संपूर्ण शुल्क जमा करना होगा।
वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि 10 जुलाई तक बढ़ी
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध अलीगढ़, एटा, कासगंज व हाथरस के महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए 10 जुलाई तक तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 10 जून तक थी।
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बना कंट्रोल रूम
आरएमपीयू के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम बना दिया है। यह कंट्रोल रूम 2 जुलाई से प्रभावी होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। आरएमपीयू के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के नोडल समन्वयक डॉ. केशव देव वर्मा, जिला समन्वयक कासगंज डॉ. एके रुस्तगी, जिला समन्वयक हाथरस डॉ. एमएस छोंकर, जिला समन्वयक एटा डॉ. बीबीएस परिहार, जिला समन्वयक अलीगढ़ डॉ. प्रदीप कुमार व सहायक नोडल अधिकारी कैलाश बिंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें