फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 27 लाख की आरसी जारी होने पर आरएम डेयरी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के इगलास-गोंडा मार्ग सलेमपुर स्थित आरएम डेयरी प्रोडेक्ट को 27 लाख रुपये आरसी जारी होने के बाद बिना अनुमति संचालित होने पर तहसील प्रशासन ने मजदूरों को बाहर निकालते हुए सीज कर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

आरएम डेयरी प्रोडेक्ट बंद पड़ी थी, जिसे बुधवार को दोबारा शुरू किया गया लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी मिल गई। पुलिस प्रशासन की गाड़ियों को आता देखकर श्रमिको में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने मजदूरों को समझाया और कहा- आप अपना सामान निकाल लें, डेयरी को सीज किया जा रहा है, इस डेयरी में कार्रवाई के दौरान लगभग 80 मजदूर कार्य कर रहे थे। मजदूरों का कहना था कि डेयरी में सीज किए जाने की कार्रवाई के दौरान लगभग 10 हजार लीटर दूध, पनीर, दही और मक्खन रखा था, डेयरी में ताला लगने से माल खराब होने की आशंका है।

श्रम विभाग का 27 लाख रुपये बकाया होने पर आरसी जारी होने पर कार्रवाई की गई है, डेयरी प्रबंधन की ओर से राशि जमा नहीं की गई है और बिना अनुमति के डेयरी में काम शुरू कर दिया गया था। - तान्या शर्मा, नायब तहसीलदार, इगलास।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें