फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नौकरी की तलाश से घर लौटते दिव्यांग का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भुज में नौकरी की तलाश में गए दिव्यांग की घर लौटते समय संदिग्ध हालात में मौत हो गई, उसका शव टप्पल के यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे मिला है। शुरुआती जांच में मामला ठंड से मौत का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान और पसलियां टूटी पाई गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने हरजीगढ़ी मार्ग पर यमुना एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे एक शव पड़ा देखा व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान संजय शर्मा (40) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी ग्राम छजुपुर के रूप में हुई। संजय एक हाथ से दिव्यांग और अविवाहित थे।
मंगलवार शाम चार बजे जयपुर से किया था घर फोन
मृतक के चाचा जमुना प्रसाद ने बताया कि संजय करीब 15 दिन पहले नौकरी की तलाश में भुज (गुजरात) गए थे। मंगलवार देर शाम करीब चार बजे संजय ने फोन पर बताया कि वह जयपुर पहुंच चुके हैं और बुधवार सुबह 4 बजे तक गांव आ जाएंगे लेकिन परिजनों को गांव पहुंचने के बजाय पुलिस के जरिए उनकी मौत की खबर मिली।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार शुरुआत में स्थानीय चर्चा थी कि शराब के सेवन और कड़ाके की ठंड के कारण उनकी जान गई होगी। हालांकि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के अनुसार देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं व पसलियां टूटी हुई मिली हैं। इन साक्ष्यों के बाद अब हत्या या किसी हादसे की आशंका गहरा गई है।
टप्पल थाना प्रभारी शिवप्रसाद सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने और पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि संजय चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। कुछ समय पूर्व उनके एक बड़े भाई का भी निधन हो चुका है। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें