फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाजार में अलीगढ़ में बनीं मूर्तियों की बढ़ी मांग

विज्ञापन
समद रोड ​स्थित एक शोरूम में रखीं लड्डू गोपाल की मूर्ति। - फोटो : samvad
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आते ही अलीगढ़ में पीतल की मूर्तियों के कारोबार में रौनक लौट आई है। लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण की मूर्तियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अलीगढ़ में तैयार हो रहीं मूर्तियां कर्नाटक, महाराष्ट्र और बंगलूरु समेत देश के कई राज्यों तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

बढ़ती मांग के चलते कारीगर दिन-रात मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मूर्ति कारोबारी अशोक यादव ने कहा कि जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण की मूर्तियों के ऑर्डर मिल रहे हैं। बाजार में लड्डू गोपाल की मूर्तियां 200 से 7,000 रुपये तक, जबकि राधा-कृष्ण की आकर्षक पीतल मूर्तियां 250 से 50,000 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
अलग-अलग डिजाइन, आकार और कलात्मक नक्काशी वाली मूर्तियां श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रही हैं। ब्रास मूर्ति कारोबारी अर्पित मित्तल ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में अधिक ऑर्डर मिल रहे हैं। उनका कहना है कि अलीगढ़ की पीतल कला अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और सुंदर शिल्पकारी के कारण देशभर में पहचान बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें