फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एलएलबी छात्रों के दो गुट भिड़े, पार्षद सहित छह गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
घायल भाजपा के नामित पार्षद अरुण शर्मा । - फोटो : samvad
विज्ञापन
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सोमवार को एलएलबी के छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले, जिसमें भाजपा के नामित पार्षद सहित दो छात्र घायल हो गए। पुलिस ने पार्षद सहित दोनों पक्षों के तीन-तीन छात्रों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

राजनीतिक सिफारिशों के बाद भी पुलिस ने उन पर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महाविद्यालय परिसर में स्कूटी के पहिये से बारिश के पानी के छींटे उठने पर विवाद हुआ। इसी बात पर दोनों गुटों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
शोर-शराबा होने पर प्रोक्टोरियल टीम और शिक्षक मौके पर पहुंचे तथा छात्रों को अलग कर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को बातचीत के लिए प्राचार्य कार्यालय में बुलाया गया।
विज्ञापन

एक पक्ष का आरोप था कि परिसर में जलभराव वाले स्थान से स्कूटी निकालते समय जानबूझकर उन पर पानी उछाला गया, विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि बिना किसी वजह के उनके साथ अभद्रता की गई और फिर मारपीट शुरू कर दी गई।
प्राचार्य कार्यालय में भी दोनों पक्षों के बीच फिर से तीखी नोकझोंक हो गई। स्थिति बिगड़ते देख महाविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। गांधी पार्क थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के तीन-तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। घायल पार्षद का उपचार भी कराया गया है।
इंस्पेक्टर गांधी पार्क विजय सिंह के अनुसार इनमें नगर निगम के नामित पार्षद अरुण शर्मा के अलावा प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू व प्रशांत कुमार सिंह, दूसरे पक्ष से इशांत गुप्ता, युगांत गुप्ता व प्रशांत गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें