फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मरीज की मौत मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, संक्रमण फैलने से हृदयाघात ने ली ऋषिपाल की जान

Tue, 04 Aug 2026 06:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एटा चुंगी इलाके के निवासी तालानगरी की फैक्टरी के डाईमेकर ऋषिपाल पहले से गले के कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें कीमो थैरेपी दी जा रही थी। इसी बीच सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर परिजन पहले उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से मना करने पर वे बघेल हॉस्पिटल में ले आए। जहां मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया।
विज्ञापन
मृतक ऋषि व हॉस्पिटल पर होता हंगामा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी चौराहे के बघेल हॉस्पिटल में हुए उपचार के बाद दूसरे नर्सिंग होम में मरीज ऋषिपाल की मौत के मामले में पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद सोमवार को शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम में मरीज की मौत शरीर में गंभीर संक्रमण फैलने के चलते हृदयाघात से होने का उल्लेख किया है। इधर, सीएमओ स्तर से इस मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है, जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट व उपचार संबंधी दस्तावेजों की जांच के बाद कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट देगी। तब कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन


ये घटनाक्रम सोमवार से शुरू हुआ। एटा चुंगी इलाके के निवासी तालानगरी की फैक्टरी के डाईमेकर ऋषिपाल पहले से गले के कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें कीमो थैरेपी दी जा रही थी। इसी बीच सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर परिजन पहले उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से मना करने पर वे बघेल हॉस्पिटल में ले आए।

परिवार का आरोप है कि वहां हाथ में गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने पर थक्का जम गया और शरीर में संक्रमण फैलने लगा। इस पर परिजन मंगलवार को ऋषिपाल को दूसरे अस्पताल में ले गए। जहां हाथ काटने तक की बात हुई, लेकिन हालत नाजुक होने पर ऑपरेशन नहीं हो सका और रविवार को ऋषिपाल की मौत हो गई। सोमवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। बाद में शव परिजन ले गए। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में शरीर में गंभीर संक्रमण (सैप्टिक) फैलने से हृदयाघात से मौत होने की पुष्टि हुई है। अब सीएमओ स्तर से मामले में जो रिपोर्ट दी जाएगी। उसके अनुसार कार्रवाई तय की जाएगी।

इस मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लेकर पूरी उपचार प्रक्रिया का दस्तावेजी व सीसीटीवी आदि के आधार पर जांच करेगी। उसी के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।-डाॅ.रामनाथ सिंह, सीएमओ

विज्ञापन

क्या गलत इंजेक्शन से हुआ संक्रमण
ऋषिपाल के परिवार के आरोप के अनुसार क्या उनके शरीर में संक्रमण (सैप्टिक) गलत इंजेक्शन से ही फैला। पोस्टमार्टम में यह तथ्य आने के बाद सवाल खड़ा हुआ है। इसे लेकर जब सीएमओ सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट राय व्यक्त की कि ऋषिपाल को पहले से कैंसर था। कीमोथैरेपी तक हो रही थी। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि संक्रमण इंजेक्शन से ही फैला था या नहीं, क्योंकि कैंसर में कीमो थैरेपी की स्टेज पर कुछ भी संभव है, इसलिए अभी यह जांच के बाद ही साफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें