फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोमती एक्सप्रेस में हुई महिला को प्रसव पीड़ा, अलीगढ़ जंक्शन पर दिया बच्ची को जन्म

Tue, 04 Aug 2026 05:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गोमती एक्सप्रेस में महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचने पर सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने जंक्शन पर एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्ची स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ जंक्शन पर प्रसव करातीं जीआरपी-आरपीएफ की महिला कर्मी - फोटो : रेलवे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमती एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही अलीगढ़ रेलवे जंक्शन पर रेलवे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही महिला को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई और सुरक्षित प्रसव कराया गया।

विज्ञापन


प्रसव के दौरान महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। रेलवे कर्मियों और चिकित्सा टीम की तत्परता से जच्चा और बच्ची दोनों सुरक्षित हैं। घटना के बाद मां और नवजात को आगे की देखभाल के लिए अस्पताल भेजा गया। 

इस दौरान कुछ समय के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ और चिकित्सा टीम के समन्वय से पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। मौजूद यात्रियों ने भी टीम के तत्परता की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें