टप्पल थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ाका निवासी रिंकू शादीपुर गांव में एक मिस्त्री के साथ नहर किनारे एक मकान के दीवार निर्माण में मजदूरी कर रहा था। दोपहर वह नहर में नहाने चला गया। नहाते समय पैर फिसलने से तेज धारा में बह गया था।
गांव शादीपुर के पास से निकली मांट ब्रांच नहर में 7 जून को डूबे युवक की तलाश में 8 जून को पूरे दिन पीएसी के गोताखोर लगे रहे। रात साढ़े आठ बजे दो किलोमीटर दो किलोमीटर दूर बालनपुर में उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ाका निवासी रिंकू शादीपुर गांव में एक मिस्त्री के साथ नहर किनारे एक मकान के दीवार निर्माण में मजदूरी कर रहा था। 7 जून की दोपहर वह नहर में नहाने चला गया। नहाते समय पैर फिसलने से तेज धारा में बह गया था। ग्रामीणों ने उसका तलाशा लेकिन पता नहीं चला। वहीं आशंका के चलते दो किलोमीटर दूर गांव बालनपुर में गोताखोरों ने नहर के पानी में जाल लगा रखा था। उसकी तलाश में 8 जून को एटा पीएसी के गोताखोर भी बुलाए गए थे। थाना पुलिस सहित सीओ खैर राजीव द्विवेदी की मौजूदगी में नहर में तलाशी अभियान चलाया गया। रात साढ़े आठ बजे बालनपुर गांव में लगे जाल में उसका शव फंस गया।
तलाशी के दौरान मिला किशोर का शव
मांट ब्रांच नहर में रिंकू की तलाश के दौरान एक अज्ञात किशोर का शव पीएसी के गोताखोरों के हाथ में आ गया। शव के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना लग रहा है। पानी में पड़े रहने से काफी फूला हुआ था जिससे पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।