फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम रिजवी को 11 जूते मारने वालों को एक लाख का इनाम देंगी रिहाना

विज्ञापन
रिहाना शाहीन। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मशहूर शायरा रिहाना शाहीन ने आज यहां शाब्दिक शिष्टाचार की हद पार कर दी। उन्होंने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी को 11 जूते मारने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया है। पिछले दिनों कुरान शरीफ से 26 आयतें हटाने के लिए वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन

उनके इस कदम से रिहाना शाहीन गुस्से में हैं। रिहाना ने कहा कि वसीम को जूता मारने वाले शख्स को वह एक लाख रुपये का इनाम देंगी। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी लगातार मुस्लिम विरोधी बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। वह सियासी कठपुतली हैं।
रिहाना ने कहा कि उनका यह शेर वसीम रिजवी पर एकदम फिट बैठता है- कुल मजाहिब जानते हैं तेरी क्या औकात है, सोने-चांदी के कफस में कैद एक तोता है तू । मार डाला गांधी जी को ये तुझे छोड़ेंगे क्या, गोडसे के वारिसों की गोद में बैठा है तू।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें