फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सिनेमाघर संचालक के दफ्तर से हुई राइफल चोरी, वायरिंग में आग लगाई

विज्ञापन
सिनेमा हॉल से राइफल चोरी कर ले जाता चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद।  - फोटो : videograb
विज्ञापन
चोरों ने मंगलवार की रात देहली गेट इलाके में डेढ़ दशक से बंद पड़े लक्ष्मी सिनेमाघर में धावा बोलकर संचालक के दफ्तर से लाइसेंसी राइफल चोरी कर ली। साथ में बंद सिनेमा की वायरिंग में आग लगाकर तांबा भी चोरी कर ले गए। वारदात के बाद बदमाश राइफल ले जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




देहली गेट के गूलर रोड पर प्रदीप वार्ष्णेय का कई दशक पुराना लक्ष्मी सिनेमाघर है, जो वर्ष 2012 से बंद पड़ा है। प्रदीप के बेटे युवराज के अनुसार सिनेमाघर बंद पड़ा है, लेकिन उसके कार्यालय से बैठकर पिता-पुत्र अब लोहा पत्ती का पुराना कारोबार संचालित करते हैं। रुपयों का लेनदेन भी यहां से होता है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से वे पिता के नाम की लाइसेंसी राइफल दफ्तर में ही रखते हैं।


बुधवार की सुबह जब वह अपने दफ्तर आए तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त था और अलमारी व दराज खुली पड़ी थीं। साथ में वहां से रायफल गायब थी। इसके बाद सीसीटीवी देखा तो पाया कि रात करीब एक बजे चोर पिछले गेट से अंदर घुसे हैं। इसके बाद सवा दो बजे राइफल लेकर व हाथ में बैग लेकर जाते कैद पाए गए हैं।
विज्ञापन



बाद में अंदर जाकर देखा तो उन्होंने बंद सिनेमा परिसर की वायरिंग को एकत्रित कर उसे पीछे के हिस्से में जलाया है और उसका करीब 50 हजार रुपये कीमत का तांबा भी चोरी कर ले गए हैं। देहली गेट पुलिस भी पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद आसपास के सीसीटीवी से बदमाशों के आने जाने का स्थान भी देखा। बदमाश बाहर जाकर गलियों से निकल गए हैं। इंस्पेक्टर देहली गेट ईश्वर सिंह के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें