फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीर निशा बाजार : 30 दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया तो चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
अमीर निशा बाजार में दुकानदारों को नोटिस जारी करती नगर निगम की टीम। - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर के प्रमुख बाजार अमीर निशा में बुधवार से नगर निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस देना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि 30 दिन में दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो बुलडोजर चलेगा। इसे लेकर व्यापारियों ने आक्रोश है।
विज्ञापन

अमीर निशा बाजार की मुख्य सड़क 30 फीट चौड़ी है। दुकानदारों द्वारा आठ से 10 फीट तक अतिक्रमण किया गया है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। शाम तक टीम ने 45 दुकानदारों को नोटिस दिए। कई दुकानों पर नोटिस चस्पा किए गए।


अमीर निशा व्यापार मंडल अध्यक्ष नवेद खान व नौशाद मिर्जा के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त से मुलाकात की। 15 दिन के स्थान पर 30 दिन का समय मांगा। दुकानदारों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने से उनकी आजीविका प्रभावित होगी, इसलिए उन्हें पर्याप्त समय दिया जाए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मस्जिद को न तोड़ने, दुकान टूटने पर का शटर लगाकर देने व जो दुकानें एक-दो फीट तक अतिक्रमण के दायरे में आ रही हैं उन्हें राहत देने की मांग की। नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि 30 दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया तो नगर निगम बुलडोजर से अतिक्रमण हटाएगा। अन्य मांगों पर नगर आयुक्त ने विचार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शवाब सिद्दीकी, उर्फी, जीशा, विकार अहमद, अनवर, अमजद, अनस, नईम आदि मौजूद रहे।



अमीर निशा बाजार शहर के व्यस्ततम बाजारों में से एक है। जहां रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं। सड़क चौड़ीकरण से यातायात सुगम होने की उम्मीद है। 15 दिन की जगह दुकानदारों को 30 दिन का समय दिया गया है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें