फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यूपी, पश्चिम बंगाल, राजस्थान जीत के रथ पर सवार

विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की टीम के खिलाड़ी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
ल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रथम अंडर-14 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में यूपी, पश्चिम बंगाल और राजस्थान ने शानदार जीत दर्ज की। खैर बाईपास स्थित ऑल इन वन क्रिकेट मैदान पर उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को नौ विकेट से हराया।
विज्ञापन





महाराष्ट्र ने 20 ओवर में सात विकेट पर 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम ने 14 ओवर में 103 रन बनाकर नौ विकेट से जीत दर्ज की। प्रशांत ने 30 और आयुष ने 28 रन बनाए।


यूपी ईस्ट ने उत्तराखंड को 86 रन से हराया :


यूपी ईस्ट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 116 रन बनाए। श्रेयस ने 39 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम 13.5 ओवर में 30 रन पर सिमट गई। दीपक ने चार और शौर्य ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन



पश्चिम बंगाल ने बिहार को 42 रन से हराया :


पश्चिम बंगाल ने 20 ओवर में 140 रन बनाए। शिवा और लक्ष्य ने 29-29 रन बनाए। हेमराज और युवराज ने तीन-तीन और स्पर्श ने दो विकेट लिए। बिहार की टीम 16.3 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। युवराज जायसवाल ने 43 और स्पर्श ने 19 रन बनाए। लक्ष्य ने चार और इरफान ने तीन विकेट लिए।


राजस्थान ने यूपी को आठ विकेट से हराया :
उत्तर प्रदेश की टीम 19.2 ओवर में 64 रन पर सिमट गई। पार्थ ने 21 रन बनाए। मनोज ने चार और शिवम ने तीन विकेट लिए। राजस्थान ने 12 ओवर में 65 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। सौरव ने 17 रन बनाए।


मुक्केबाजी प्रतियोगिता में मुक्केबाज दिखाएंगे दम

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बालक व बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल के सात मुक्केबाज मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुक्केबाज अतुल, आकाश, राम, गोविंद और आशीष स्टेडियम में मुक्केबाज प्रशिक्षक अथक पटेल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ब्यूरो


सुपर स्ट्राइकर्स ने केशव इलेवन को हराया

डीएस कॉलेज के मैदान पर वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर की ओर से आयोजित वार्ष्णेय प्रीमियर लीग वीपीएल-3 क्रिकेट लीग में सुपर स्ट्राइकर्स ने केशव इलेवन को हरा दिया। केशव इलेवन ने 12 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन बनाए। लव वार्ष्णेय आधुनिक ने 42 रन की पारी खेली। 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर स्ट्राइकर्स टीम ने 9.1 ओवर में मैच जीत लिया। कप्तान विभोर वार्ष्णेय ने 46 रन बनाए। कुश वार्ष्णेय ने 37 रन बनाए। इस अवसर पर आकाशदीप वार्ष्णेय, डॉ. पंकज वार्ष्णेय, अखिलेश पीतल, उमेश सरकोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें