फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हामिदपुर में राजस्व टीम ने कब्जा मुक्त कराई जमीन, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
सांसद सतीश गौतम - फोटो : HAZIYAPUR
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव हामिदपुर में एसडीएम के आदेश पर बाल्मीकि समाज के व्यक्ति की जमीन को पुलिस मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराया गया। जमीन पर पूर्व प्रधान ने कब्जा कर रखा था। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर टप्पल पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव हामिदपुर निवासी रघुवीर बाल्मीकि और ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी ऋषिपाल सिंह के भतीजे लोकेंद्र ने करीब चार वर्ष पूर्व हामिदपुर के निकट अलीगढ़ जेवर रोड पर पांच सौ गज का प्लॉट लिया था। आरोप है कि तत्कालीन बसपा नेता व पूर्व प्रधान योगेश चौधरी ने प्लॉट पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर रघुवीर बाल्मीकि के साथ मारपीट की गई। रघुवीर ने टप्पल थाने में आरोपी पूर्व प्रधान योगेश के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके बाद रघुवीर ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए शासन-प्रशासन से गुहार लगाई। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम खैर संजय मिश्रा ने टीम गठित कर पुलिस मौजूदगी में जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। एसडीएम संजय मिश्रा ने बताया कि शिकायत और उसके बाद जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर रघुवीर बाल्मीकि को कब्जा दिला दिया गया है।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी प्लॉट की चारदीवारी तोड़कर ईंट भर ले गए। पीड़ित व उसके पुत्र रामकिशन व पुत्रवधू सरोज ने विरोध किया तो उनसे मारपीट की गई। जातिसूचक शब्द बोले गए। पीड़ित ने टप्पल थाने में तहरीर दे दी। एसओ परवेंद्र के मुताबिक तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान योगेश चौधरी, वेदवीर सिंह, हरी, अनिल, सतपाल, सतेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाल्मीकि समाज के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उसकी जमीन पर बसपा नेता ने कई वर्षों से कब्जा कर रखा था। जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने उसे खाली करा दिया है। योगी सरकार में किसी की दबंगई नहीं चलेगी
विज्ञापन

- सतीश गौतम, सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें