फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू : पहले लगा तिरंगा, फिर हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) एक बार फिर झंडा लगाने और हटाने को लेकर सुर्खियों में आ गया है। बाब-ए-सैयद से शताब्दी द्वार तक खंभों पर तिरंगा लगाया गया था। तिरंगा झुका होने की शिकायत पर फौरन उसे हटा दिया गया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव पर एएमयू में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में बाब-ए-सैयद से शताब्दी द्वार तक खंभों पर तिरंगा लगाया गया था, लेकिन उसके झुके होने की शिकायत पर एएमयू इंतजामिया हरकत में आ गया और खंभों से तिरंगे निकलवा दिए गए। दरअसल, एक-एक खंभे में दो-दो तिरंगे लगे थे, जो सीधे के बजाय टेढ़े लगे। तिरंगे हटाने को लेकर एएमयू परिसर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि बिना नियम-कानून के तिरंगे लगा दिए गए। ऐसा नहीं होना चाहिए। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी ने उनसे शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें