फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से राजस्व निरीक्षक की मौत

Wed, 03 Dec 2025 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर मंगलवार की शाम को हाथरस तहसील से एसआईआर की ड्यूटी कर अलीगढ़ लौट रहे राजस्व निरीक्षक तेजवीर सिंह (57) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। तहसील के अधिकारी व कर्मचारी भी सीएचसी पर पहुंच गए।
विज्ञापन




मूल रूप से अलीगढ़ के बाबरी मंडी निवासी राजस्व निरीक्षक तेजवीर सिंह तहसील हाथरस के मुरसान हलके पर तैनात थे। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में उनकी ड्यूटी हाथरस के सरस्वती इंटर कॉलेज में सुपरवाइजर के रूप में लगी थी। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से अलीगढ़ लौट रहे थे।



तभी आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित राधिका ढाबा के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन




एसडीएम सासनी नीरज शर्मा, तहसीलदार रजत कुमार और अन्य कर्मचारी भी सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटों को बिलखते हुए छोड़ा है। एसडीएम नीरज शर्मा का कहना है कि तेजवीर सिंह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मृत्यु हो गई।




छह माह पूर्व भी हादसे में घायल हुए थे तेजवीर
तेजवीर सिंह छह महीने पहले भी आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर गांव समामई के निकट हादसे में घायल हो गए थे। उस समय भी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह बाल-बाल बचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें