फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रेलवे ट्रैक पर मिला सेवानिवृत्त शिक्षक का शव

Sat, 21 Feb 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर गांव सलेमपुर के निकट शुक्रवार की शाम वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखकर उसकी पहचान करना मुश्किल था। परिजनों ने कपड़ों से वृद्ध की शिनाख्त हाथरस जंक्शन के गांव छौंक निवासी 85 वर्षीय मित्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन




वह सेवानिवृत शिक्षक थे। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। दोपहर को मित्र सिंह अपने बेटे के साथ दवाई लेने के लिए सलेमपुर तक आए थे। इसके बाद वह अचानक लापता हो गए।


उनके बेटे ने उन्हें काफी ढूंढ़ा, लेकिन वह नहीं मिले। शाम को परिजनों को शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की जानकारी हुई। हाथरस जंक्शन एसओ ललित शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें