लोकपाल सिंह देर रात घर के शौचालय में गए, जहां उनको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां इलाज के दौरान 7 जुलाई को उनकी मौत हो गई।
लोधा के गांव नेहरा में 7 जुलाई सुबह जहरीले कीड़े के काटने से बिजली विभाग के सेवानिवृत्ति अवर अभियंता की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पीड़ित परिवार से जानकारी की। गांव में कीड़े के काटने से हुई मौत के बाद गांव में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
गांव के लोकपाल सिंह (82) के परिजनों ने बताया कि वह 5 जुलाई को देर रात घर के शौचालय में गए, जहां उनको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। 6 जुलाई सुबह जागे तो उनका बायां हाथ नीला होनेे के साथ सूज गया था। उन्होंने बताया था कि रात को किसी कीड़े के काटने से जलन हुई थी लेकिन उस पर वह ध्यान नहीं देकर सो गए थे। परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां इलाज के दौरान 7 जुलाई को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के लोगों के लोगों में कीड़े के काटने से हुई मौत की जानकारी से भय व्याप्त है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित परिवार से की जानकारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेहरा के प्रभारी डाक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि गांव में कीड़े के काटने से हुई मौत की जानकारी मिलने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पीड़ित परिवार से जानकारी की है लेकिन उन्होंने मृत बुजुर्ग के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया है, जिसकी वजह से मौत का कारण स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ ऐसी घटना होती है तो वह तुरंत सरकारी अस्पताल में उपचार कराएं।