फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सीने में उठा तेज दर्द, जाहरवीर के दर्शन करने गए सेवानिवृत्त दरोगा की मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 17 Aug 2025 01:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दर्शन करने के बाद ताऊ के सीने में तेज दर्द होने लगा। परिजनों ने चिकित्सक से दवा दिलाने की बात की, लेकिन तबियत ठीक बताते हुए उन्होंने मना कर दिया। सभी लोग अलग-अलग लाइन में दर्शन कर रहे थे। करीब रात एक बजे ताऊ से आखिरी बार फोन पर बात हुई। जिसके बाद फोन उठना बंद हो गया। 
विज्ञापन
मृतक सेवानिवृत्त दरोगा राम खिलाड़ी सिंह यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के कस्बा दादों स्थित मोहल्ला आदर्श नगर निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त दरोगा राम खिलाड़ी सिंह यादव पुत्र सरनाम सिंह बस से अपने परिजनों व अन्य लोगों के साथ तीन दिन पहले राजस्थान के गोगामेड़ी जाहरवीर के दर्शन करने गए थे। वहां उनके सीने में तेज दर्द हुआ और मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


भतीजे देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दर्शन करने के बाद ताऊ के सीने में तेज दर्द होने लगा। परिजनों ने चिकित्सक से दवा दिलाने की बात की, लेकिन तबियत ठीक बताते हुए उन्होंने मना कर दिया। सभी लोग अलग-अलग लाइन में दर्शन कर रहे थे। करीब रात एक बजे ताऊ से आखिरी बार फोन पर बात हुई। जिसके बाद फोन उठना बंद हो गया। 

रात भर तलाश व खोया पाया केंद्र पर भी उन्हें देखा गया, वह नहीं मिले। 17 अगस्त सुबह करीब 5  बजे एक दुकान के पास राम खिलाड़ी कंबल ओढे़ मृत अवस्था में पड़े मिले। मौत की सूचना पाकर परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। ग्रामीण राजस्थान से शव लेकर रविवार में गांव पहुंचे। मृतक सेवानिवृत्त दरोगा अपने पीछे विवाहित, एक बेटा और चार बेटियों को रोता- बिलखता छोड़ गए। राम खिलाड़ी सिंह यादव करीब चार वर्ष पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें