सिविल लाइंस क्षेत्र की जमालपुर कबीर कालोनी स्थित दफ्तर में विद्युत विभाग के ठेकेदार ने मंगलवार दुपहर टैंडर न मिलने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले काफी समय से व्यापारिक नुकसान को लेकर परेशान था और ठेका न मिलने पर और ज्यादा दिक्कतों से जूझ रहा था। इसी के चलते उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है। देर रात तक पंचनामा आदि की कार्रवाई चल रही थी।
कबीर कालोनी निवासी विद्युत विभाग के रिटायर्ड एसडीओ एमएस सिद्दीकी का 45 वर्षीय बेटा आशिफ सिद्दीकी बिजली विभाग में ठेकेदारी था। साथ में कपड़े की दुकान भी थी। उसने दुकान के बराबर में ही अपना दफ्तर बना रखा था। हालांकि इस मामले में परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मगर सूत्रों के अनुसार परिजनों ने पुलिस को जो जानकारी दी है, उसके अनुसार व्यापारिक नुकसान के बीच टैंडर न मिलने से परेशान आसिफ ने दुपहर में अपने दफ्तर में पंखे पर झूलकर फांसी लगा ली। जब लोगों की नजर पड़ी तो उसे आनन-फानन उतारकर मेडिकल कॉलेज ले लाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के अनुसार आसिफ भरा पूरा परिवार छोड़कर गया है। देर रात तक औपचारिकताएं जारी थीं।