फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जमीन के नाम पर सेवानिवृत कर्नल से 65 लाख रुपये की ठगी, मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Feb 2025 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सेवानिवृत कर्नल सुरेंद्र प्रसाद को उनके परिचित विकास ने टप्पल में अपनी जमीन बताकर प्लॉट दिखाए। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से अपने परिचित विक्रम, राजीव और दो अन्य से अपने नाम का फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर झांसे में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत कर्नल को टप्पल में दूसरे की जमीन दिखाने के बाद बैनामा कर 64 लाख 99 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


स्प्रिंग मीडोज ग्रेटर नोएडा निवासी सेवानिवृत कर्नल सुरेंद्र प्रसाद के अनुसार उनके परिचित विकास हाल निवासी नोएडा ने टप्पल में अपनी जमीन बताकर प्लॉट दिखाए। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से अपने परिचित विक्रम, राजीव निवासी टप्पल और दो अन्य से अपने नाम का फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर झांसे में ले लिया।

विकास ने अपने खाते में अलग-अलग तारीखों में 64 लाख 99 हजार रुपये डलवा लिए। 7 जून 2022 को तीन पंजीकृत बैनामा हुए। बैनामा के बाद से उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिला। अब वह और गवाह अपने नाम कोई जमीन न होने की बात कह रहे हैं। साथ ही रुपये वापस मांगने पर धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें