नुमाईश में सेहत और स्वाद दोनों का ध्यान रखा गया है। मोटे अनाज से बनीं मिठाइयां, नमकीन व पकवान बनाने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इन्हें कैसे तैयार करना है इसकी विधि भी बताई जा रही है।
अब बाजारों में मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है। प्रदेश सरकार भी मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ाने के लिए किसानों को योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रही है। मेले के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता भी फैलाई जा रही है। राजकीय आद्यौगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में मोटे अनाज श्री अन्न से बनी मिठाइयां, बिस्कुट व नमकीन लोगों को खूब भा रहे हैं। स्टालों पर मोटे अनाज की मिठाइयों और नमकीन को सजाया गया है। इनका स्वाद चख कर लोग तारीफ कर रहे हैं। किसानों को भी खाद्य पदार्थों का स्वाद चखाया जा रहा है। कारोबारी संतोष सिंह ने किसानों को मोटा अनाज उगाने के लिए जागरूक किया है। उनके साथ बबलू शर्मा, आरपी पचौरी भी किसानों को जागरूक कर रहे हैं।
वर्जन
नुमाईश में लगे मोटे अनाज से बने व्यंजनों को खूब सराहा जा रहा है। लोग यहां पर पहुंच कर खाद्य पदार्थों को तो आनंद ले ही रहे हैं, साथ ही सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर कर हैं। इसके अलावा यहां आने वाले किसानों को भी इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है। - यशराज सिंह, डीडी कृषि।