फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्डी गोदाम चौराहे से मथुरा बाईपास तक बफैलो मीट ले जाने, रखने पर प्रतिबंध

Sun, 06 Aug 2017 02:10 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
हड्डी गोदाम चौराहे से मथुरा बाईपास तक बफैलो मीट ले जाने, रखने पर प्रतिबंध - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व पर शहर को बदबू की समस्या से बचाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति बनाई है। इसके तहत बदबू के लिए कुख्यात कमेला रोड एवं हड्डी गोदाम चौराहे से मथुरा बाईपास के बीच तक के एरिया में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह निषेधाज्ञा 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगी। इन इलाकों में भैंस के मीट के परिवहन एवं संचयन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इधर बदबू की तलाश में प्रशासनिक टीमों की कसरत जारी रही। 
विज्ञापन


एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि इन इलाकों में सबसे ज्यादा भैंस के मीट का परिवहन एवं भंडारण रहता है। कमेला रोड व उसके आसपास के हड्डी गोदाम चौराहा से मथुरा बाईपास रोड के बीच धारा 144 लगाते हुए मीट से लदे वाहनों के संचालन एवं संचयन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह रोक 30 सितंबर तक लागू रहेगी। उल्लंघन करने वालों को बगैर वारंट गिरफ्तार कर लिया जाएगा और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्ट्रेट, तहसील, थाने एवं नगर निगम कार्यालय में इस आदेश को चस्पा करा दिया गया है। इधर अवैध कट्टीघरों की तलाश शनिवार को भी जारी रही। प्रशासनिक टीमों ने जीवनगढ़, बाईपास, अलबरकात, हड्डी गोदाम, कमेला रोड, अल जवाहर, बरौला बाईपास आदि इलाकों में सुबह चार से छह बजे तक चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


बीती रात भी भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, ब्रज प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव अग्रवाल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इन इलाकों की गली गली में ड्रेगन लाइटों के साथ सघन चेकिंग की गई। संदिग्ध दिखाई दे रहे गोदामों, मकान एवं दुकान तक खुलवाकर देखे गए। कई एक्सपोर्ट यूनिटों व उनके आसपास भी चेकिंग की गई। लेकिन कुछ नहीं मिला। 

लगातार जारी रहेगी चेकिंग
एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि चेकिंग का क्रम सीनियर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में लगातार जारी रहेगा। अवैध कटान के लिए 
कुख्यात इलाकों के साथ अन्य इलाकों में भी आकस्मिक चेकिंग कराकर इस समस्या को जड़ से खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। चेकिंग टीम में नगर निगम, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण समेत अन्य विभागों के अफसर शामिल रहेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें