फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में तीसरे दिन भी कटी आठ चोटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे दिन भी अलीगढ़ में कटी पांच चोटियां
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अलीगढ़ में भी तीसरे दिन पांच जगहों पर महिलाओं की चोटी कटने की खबर है। महिलाओं के अनुसार सुबह सोकर उठीं तो चोटी कटी थी। खबर घर की चौखट से गांव के गलियारे होते हुए खेत-खलिहान और कस्बों में दौड़ गई।

बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ इन महिलाओं के घरों पर लग गई। पुरुष, महिलाओं के साथ बच्चे भी कौतूहल के साथ कटी चोटी को देखने पहुंचे। वहीं जिनकी चोटी कटी वह महिलाएं दहशत में रहीं तो दूसरी ओर से अन्य महिलाओं में भी दहशत है।
विज्ञापन


उधर लगातार चोटी कटने की खबरों के बाद कस्बों, गांवों में घूमने वाले मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं, पुरुषों की शामत आ गई है। लोग इनको चोटी काटने वाला समझकर पकड़ रहे हैं और पीट रहे हैं।

अलीगढ़ में इस तरह की तीन-चार मामले हो चुके हैं, जिनमें मानसिक रूप से अस्वस्थ पुरुष और महिलाओं को लोग पकड़कर पीट चुके हैं। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

आंगन में सोते समय कटी चोटी
छर्रा कस्बे में शुक्रवार रात घर के आंगन में सोई 18 वर्षीय गीता पुत्री दरोगा की चोटी कट गई। सुबह यह खबर कस्बे में फैली तो लोगों की भीड़ गीता के घर पर जुट गई। युवती के परिजन तंत्र-मंत्र के लिए ढोलना ले गए, लेकिन कुछ देर बाद ही वापस लौटे तो यह जानने वालों की भीड़ लग गई कि चोटी कटी कैसे? कोतवाली निरीक्षक शत्रुघन उपाध्याय ने भी युवती के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

भरतरी में भी कटी महिला की चोटी
क्षेत्र के गांव भरतरी में एक महिला की चोटी कट गई। गांव में लोगों में दहशत फैल गई। भरतरी के वेदप्रकाश शर्मा की पत्नी भावना शर्मा शुक्रवार शाम खाना खाकर परिवार के साथ सोए थे। रात में भावना शौच के लिए उठी तो सिर के बाल हल्के लगे। पीछे मुड़कर उसने देखा तो रबड़ बैंड के साथ चोटी कटी पड़ी थी। उसने यह जानकारी पति को दी। शनिवार सुबह यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। कटी चोटी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

बिल्ली दिखी और चोटी कटी
शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव टमौटिया में मीरा देवी पत्नी राजकुमार की चोटी कट गई। मीरा देवी ने बताया कि रात में करीब दो बजे उसे अपने पास एक बिल्ली घूमते हुए नजर आई। जब वह उठकर बैठी तो उसकी चोटी कटी हुई थी। पास ही उसे बहुत बड़ी बिल्ली दिखाई दी। इससे वह भयभीत हो गई। कुछ सेकेंड में ही वह बिल्ली गायब हो गई।

खैर में फिर कटी महिला की चोटी
कस्बा खैर की ब्लॉक कालोनी में शनिवार को तड़के पहर एक महिला की चोटी कट गई। इस खबर से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों की महिला के घर भीड़ लगी रही। ब्लाक कालोनी पर नई आबादी में रोहताश सुबह मंडी चले गए थे। पत्नी राजकुमारी और बच्चा खुले में सो रहे थे। अंदर से मुख्य द्वार बंद था। अचानक रोहताश की पत्नी की चीखने की आवाज सुनकर लोग दौड़े।

दरवाजा खुलवाया तो महिला की चोटी कटी पड़ी थी। राजकुमारी बदहवाश स्थिति में थी। काफी देर बाद उसने बताया कि एक महिला आई थी। उसके दो दांत आगे की ओर निकले थे। चोटी काटकर दीवार पर चढ़कर भाग निकली। हालांकि उसकी बात किसी के गले नहीं उतरी। कटी चोटी जरूर पड़ी थी, जिससे लोग चोटी कटने को लेकर अचंभित थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। इससे पूर्व बाजिदपुर गांव में एक महिला की चोटी कट चुकी है।

बिल्लियों को लड़ते देखा और चोटी कटी
ग्राम रामपुर निवासी विमलेश पत्नी संजय ने बताया कि रात में अपने कमरे में सो रही थी। अचानक रात के दो बजे के करीब उसे लगा कि दो बिल्लियां कमरे में लड़ रही हैं। उसने उठकर देखा तो उसकी चोटी कटी पड़ी थी। इससे वह दहशत में आ गई। सुबह दस बजे फिर चारपाई पर लेटे हुए अचानक चोटी के बाल कटकर नीचे गिर गए। उन्हें उठाकर उसने रख दिया।
विज्ञापन


पिट रहे मानसिक अस्वस्थ लोग
अमानी मोड़ पर खड़े मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक को कुछ लोगों ने चोटी काटने वाला समझ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार पीटा गया युवक खुद को उड़ीसा का रहने वाला बता रहा है। उधर लोगों ने पुलिस से भी नोकझोंक की थी, जिस पर पुुलिस ने विजय सिंह, राजपाल सिंह और हरी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को जेल भेजा है, जबकि हरी सिंह फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें