फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: रेस्टोरेंट के स्टाफ को सिंक की जाली में फंसी मिली हीरे की अंगूठी, फिर जो हुआ सब देखते रह गए

Fri, 09 Oct 2026 05:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तीन छात्र रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे। बिल का भुगतान करते समय उनमें से एक छात्र ने अपनी हीरे की अंगूठी खोने की जानकारी दी। रेस्टोरेंट के स्टाफ ने तुरंत अंगूठी ढूंढने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
अंगूठी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के मेज़बान रेस्टोरेंट में एक छात्र की खोई हुई हीरे की अंगूठी वापस लौटाकर स्टाफ ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। इस घटना ने इन्सानियत और अच्छे संस्कारों पर विश्वास को और मजबूत किया है।

विज्ञापन


साईं कॉलेज, सारसौल के तीन छात्र सतेन्द्र यादव, उमेश और आकाश आज रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे। बिल का भुगतान करते समय उनमें से एक छात्र ने अपनी हीरे की अंगूठी खोने की जानकारी दी। रेस्टोरेंट के स्टाफ ने तुरंत अंगूठी ढूंढने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने आसपास की जगहों और टेबलों के नीचे तलाश की। यहां तक कि किचन में जूठे बर्तनों तक को चेक किया गया। करीब एक घंटे की गहन तलाश के बाद भी अंगूठी का कहीं पता नहीं चला।
अंगूठी की वापसी कर दिया ईमानदारी का संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग एक घंटे की खोजबीन के बाद किचन स्टाफ की नज़र सिंक की जाली में फंसी उस अंगूठी पर पड़ी। अंगूठी मिलते ही रेस्टोरेंट ने तुरंत ग्राहक को फोन करके वापस बुलाया। छात्र को उसकी अनमोल हीरे की अंगूठी सुरक्षित वापस कर दी गई। यह सिर्फ एक अंगूठी लौटाने की घटना नहीं है। यह ईमानदारी, जिम्मेदारी और अच्छे संस्कारों की एक खूबसूरत मिसाल है। ईमानदारी की कोई कीमत नहीं होती। इसकी बदौलत जो विश्वास मिलता है, वह अनमोल होता है। अच्छे संस्कार आज भी हमारे समाज की असली पूंजी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें