फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मानिक चौक के बाशिंदों को पीना पड़ रहा है गंदा पानी, पनप रहा आक्रोश

Fri, 17 Mar 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के मोहल्ला मानिक चौक, दुबे का पड़ाव आदि इलाकों में समय से पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पाइप लाइन के लीकेज होने के कारण गंदा पानी आ रहा है। नगर निगम एवं जलनिगम से जुड़े अफसरों से अनगिनत बार शिकायत की जा चुकी है, हर बार आश्वासन तो मिलते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
गंदे पानी की मार झेलते मानिक चौक के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम की लापरवाही से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जबकि कई स्थानों पर लगे हैंडपंप प्यासे लोगों को चिढ़ाने का काम कर रहे हैं। स्थानीय बाशिंदों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी नगर निगम से जुड़े अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर लोगों में आक्रोश भी पनप रहा है। शहर के मोहल्ला मानिक चौक, दुबे का पड़ाव आदि इलाकों में समय से पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।

विज्ञापन


नागरिकों का आरोप है कि आपूर्ति भी सही तरीके से नहीं हो रही है। पाइप लाइन के लीकेज होने के कारण गंदा पानी आ रहा है। नगर निगम एवं जलनिगम से जुड़े अफसरों से अनगिनत बार शिकायत की जा चुकी है, हर बार आश्वासन तो मिलते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नगर निगम अफसरों के प्रति रोष पनप रहा है। उधर अशोक नगर में नगर निगम की टीम लीकेज हुई पाइप लाइन को दुरूस्त करने में जुटी हुई थी।

पिछले कई महीने से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे मोहल्ले के लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की है, समाधान कुछ भी नहीं हुआ है। - राजवती देवी, मानिक चौक
विज्ञापन

मोहल्ले में सरकारी हैंडपंप करीब छह महीने से खराब पड़ा हुआ है, लेकिन शिकायत के बाद भी उसे सही न कराया गया है। इससे पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। - गीता देवी, मानिक चौक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें