फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ की ई-बस सेवा बंद होने से अतरौली वाले परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ तक आवागमन के लिए शुरू हुई ई-बस सेवा छह माह में ही दम तोड़ गई। इन बसों का संचालन बंद होने से यात्री बेहद परेशान हैं। अलीगढ़ से यातायात का कोई बेहतर प्रबंध नहीं होने होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




इन बसों को अलीगढ़ से हरदुआगंज तक चलाया गया था। छह माह पूर्व लोगों ने बसों को अतरौली तक संचालित करने के लिए आंदोलन चलाया था। सामाजिक संगठनों के लोगों ने पत्राचार किया था, तब बसों का संचालन अतरौली तक शुरू हुआ था। जिससे लोगों को राहत मिली थी। इन बसों में यात्रियों की भीड़ भी होने लगी थी, जिससे रोडवेज का राजस्व भी बढ़ रहा था।



एक दिसंबर से इन बसों का संचालन अतरौली तक अचानक बंद कर दिया गया। अब पुन: हरदुआगंज तक ही बसें चलाई जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने डीएम से इन बसों का संचालन पुन: अतरौली तक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ई-बसें सिटी बस सर्विस के तौर पर चल रही हैं। अतरौली तक पुन: इनके संचालन के बारे में विचार किया जाएगा।
-संजीव रंजन, जिलाधिकारी।
अलीगढ़ से अतरौली के लिए परिवहन की कोई सुविधा नहीं है। ई-बसों का संचालन अतरौली तक किया जाए।
-राजीव अग्रवाल।
शाम होते ही अलीगढ़ के लिए रोडवेज तो दूर प्राइवेट वाहन मिलना भी मुश्किल है। बसों का संचालन जरूरी है।
-अमित राघव।
ई-बसें आवागमन का बेहतर जरिया हैं। इनका संचालन अतरौली तक किया जाए। रोडवेज का राजस्व भी बढ़ा है।
-शशांक अग्रवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें