फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलहदादपुर में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज, 15 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव अलहदादपुर में रविवार को दो वर्गों हुए संघर्ष में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवाद में क्षत्रिय पक्ष के भीष्मपाल सिंह का आरोप था कि अनुसूचित जाति की महिला व उसकी बेटी रविवार दोपहर को खेत में आलू बीनने आईं थी। तीन बोरी आलू से अधिक ले जाने से मना करने पर वह वाद-विवाद करने लगी।
विज्ञापन


पुलिस को बुलाकर झूठे आरोप लगाए, शाम को वह अपने बेटे संग खेत जोतने गए थे, जहां महिलाओं संग लाठी डंडे लेकर पहुंचे चंद्रपाल, तेजवीर व कई अज्ञातों ने उनपर हमला बोल दिया। मारपीट कर ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर दी। 20 हजार रुपये लूटकर भाग गए।

घटना के बाद रविवार शाम को एकजुट हुए बिरादरी दर्जनों लोग थाने पहुंचे। एसओ पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। रात दस बजे रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हंगामा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने अनुसूचित जाति की युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया, जिसमें आरोप लगाया है कि दोपहर 12 बजे पत्नी व बेटी पोखर से मिटटी लेने गई थी, पास ही भीष्मपाल सिंह के खेत में बच्चों को आलू बीनते देख बेटी उनके पास चली गई। उसी वक्त अजीत पुत्र भीष्मपाल ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़खानी की।
विज्ञापन


पत्नी बचाने लगी तो उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। शाम को रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जाते वक्त भीष्मपाल, अजीत, उमेश, पुष्पेंद्र, बंटी, होडिल सिंह, पिक्कूश् योगेश, राजी, आदि लोगों ने घेरकर मारपीट की, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में जातिगत तनाव हो गया। मामले में दोनों ही पक्ष खुद को निर्दोष बता रहे हैं। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें