फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी में दबकर चौकादार की मौत: भवन स्वामी-ठेकेदार और चालक पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज, डंपर चालक अरेस्ट

Thu, 11 Jun 2026 12:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मिट्टी में दबने से वेद प्रकाश की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को उठाने से इनकार करते हुए जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि यह महज एक दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, बरामद डंपर - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के बोरना गांव में चौकीदार पर डंपर चालक ने मिट्टी से भरा लोडर खाली कर दिया था। मिट्टी के नीचे दबकर चौकीदार की मौत हो गई थी। बुधवार को परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने भवन स्वामी, ठेकेदार और डंपर चालक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मूल रूप से डिबाई के तुर्सी नगला निवासी 55 वर्षीय वेद प्रकाश गांधी पार्क क्षेत्र के गंगा नगर, सिंधौली में किराए पर रहते थे। वह बोरना में कासगंज निवासी प्रदीप यादव के निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी और रात में चौकीदारी का काम करते थे। सोमवार रात वह निर्माण स्थल पर ही चारपाई डालकर सोए थे।

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एक डंपर मिट्टी लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि चालक ने लापरवाही बरतते हुए बिना देखे मिट्टी सीधे चारपाई के ऊपर पलट दी। मिट्टी में दबने से वेद प्रकाश की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को उठाने से इनकार करते हुए जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि यह महज एक दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Aligarh News: डंपर से मिट्टी में दबाकर बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर भवन स्वामी, ठेकेदार और चालक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पिलौना (जवां) निवासी डंपर चालक अख्तर को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। शुरुआत में हिरासत में लिए गए तीन अन्य लोगों को निर्दोष पाए जाने पर छोड़ दिया गया है। मामले के बाकी नामजद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें