अलीगढ़ में अतरौली के ऊंचान मोहल्ला निवासी गौरव वार्ष्णेय ने लोधा थाने में लोधा निवासी रवि कुमार, नितेश ठाकुर, दुष्यंत, विमल ठाकुर, मोहित और 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में 24 सितंबर को एलएलएम छात्र के साथ बाहरी युवकों ने मारपीट कर दी थी। खबर पर इलाका पुलिस भी पहुंची थी। मामले में पीटे हुए छात्र ने तहरीर दी, जिसके आधार पर पांच नामजद और 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
24 सितंबर को विश्वविद्यालय कैंपस स्थित सेमिनार हॉल में एलएलएम छात्र अपने साथियों संग खड़ा था। तभी बाहरी युवक ने किसी बात पर हूटिंग कर दी। उस समय विवाद के बाद बाहरी युवक चला गया। मगर कुछ देर बाद अन्य साथियों को लेकर आया। छात्र के साथ मारपीट कर दी। इस सूचना पर लोधा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी भाग गए।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अलीगढ़ में अतरौली के ऊंचान मोहल्ला निवासी गौरव वार्ष्णेय ने लोधा थाने में लोधा निवासी रवि कुमार, नितेश ठाकुर, दुष्यंत, विमल ठाकुर, मोहित और 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।