फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज, सड़क पर नमाज पढ़ने की दी थी धमकी

Sat, 23 May 2026 02:58 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एआईएमआईएम के अलीगढ़ जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी पर आरोप है कि आरोपी जिलाध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट गेट पर सड़क पर नमाज पढ़ने की धमकी दी थी। उन्होंने हिंदू समाज की कांवड़ यात्रा और कांवड़ियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें नशेड़ी कहा।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम के अलीगढ़ जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


सासनी गेट निवासी गौरव माहेश्वरी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी जिलाध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट गेट पर सड़क पर नमाज पढ़ने की धमकी दी थी। आरोप है कि उन्होंने हिंदू समाज की कांवड़ यात्रा और कांवड़ियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें नशेड़ी कहा, जिससे समाज में भारी आक्रोश फैल गया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के मुताबिक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें