फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जलनिकासी को लेकर विवाद, दोनों पक्षों की तहरीर पर 56 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Jan 2026 05:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्राम पंचायत ने पूर्व में उनके घरों के थोड़ा आगे ही सोख्ता बनवाया था, जिसमें नाली के जरिए पानी जाता था। यह सोख्ता कूड़ा-करकट आदि के कारण बंद हो गया है, इससे पानी की निकासी नहीं हो रही। इसी को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी के बढ़ारी बुजुर्ग में जलनिकासी की समस्या पर समझाने पर भी दोनों पक्ष नहीं माने तो पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 56 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 14 जनवरी को मामले में पुलिस ने चार लोगों पर शांतिभंग करने की कार्रवाई की थी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव के अनुसूचित जाति के चंद्रभान, मोहर सिंह, राजकुमार, सोनू, ओमप्रकाश आदि का कहना है कि ग्राम पंचायत ने पूर्व में उनके घरों के थोड़ा आगे ही सोख्ता बनवाया था, जिसमें नाली के जरिए पानी जाता था। यह सोख्ता कूड़ा-करकट आदि के कारण बंद हो गया है, इससे पानी की निकासी नहीं हो रही। दरवाजों पर ही  पानी भरा है, जबकि पूरे गांव का पानी नालियों के जरिए गांव के बाहर काली नदी में जा रहा है। 

वह अपने घरों के पानी की निकासी भी काली नदी के लिए जाने वाली नालियों में करना चाहते हैं। लेकिन दूसरे पक्ष के राकेश, धर्मेंद्र, प्रवीन और होतीलाल, विपिन कुमार आदि इसके लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि अनुसूचित जाति पक्ष का पानी काली नदी की ओर बहाया गया तो वह पानी महादेवी और चामुंडा मंदिर में जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

15 जनवरी को अनुसूचित जाति के राजकुमार ने दूसरे पक्ष के राकेश, सत्यभान, ध्रर्मेंद्र, हातीलाल, प्रवीन, पप्पू सिंह, स्योदान सिंह, चंद्रपाल, चंद्रकांत, गौरव, सर्वेश, सवेंद्र, मनोज, संजू, विपिन कुमार सहित 26 लोगों के खिलाफ गाली-गलौज का आरोप लगाते बल्वा व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

इधर, दूसरे पक्ष के विपिन कुमार ने चंद्रभान, धर्मेंद्र, संजय, सचिन कुमार, वीरेंद्र, हेम सिंह, रवेंद्र, शिशुपाल, पप्पू सहित तीस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंसपेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें