फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Grid Yojana: बनाया, तोड़ा और फिर निर्माण.. इसी प्रयोग में निगम ने फूंक दिए 50 करोड़

Thu, 15 Jan 2026 05:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

क्वार्सी चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित था, फिर भी आनन फानन वहां सुंदरीकरण और चौड़ीकरण के कार्य कराए गए। यह कार्य ठीक से पूरे भी नहीं हुए थे कि यहां ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया। यानी जो पैसा खर्च किया गया वह बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
रामघाट पर तोड़ा गया फुटपाथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में सीएम ग्रिड योजना से सड़कों, नालों, पथ प्रकाश और अंडरग्राउंड केबल बिछाए जाने का कार्य चल रहा है, पूरे शहर में सड़कें खुदी पड़ी हैं और निर्माण कार्य चल रहे हैं। तीन साल पहले शहर में स्मार्ट सिटी योजना से सड़क-चौराहों के सुंदरीकरण, चौड़ीकरण और नाला निर्माण के कार्य कराए गए थे, जिन पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। अब उन्हें फिर से तोड़कर बनाया जा रहा है, जिस पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


इससे निगम को भी चपत लग रही है। क्वार्सी चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित था, फिर भी आनन फानन वहां सुंदरीकरण और चौड़ीकरण के कार्य कराए गए। यह कार्य ठीक से पूरे भी नहीं हुए थे कि यहां ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया। यानी जो पैसा खर्च किया गया वह बर्बाद हो गया। तहसील कोल के पीछे रघुवीरपुरी रोड पर बनाए गए सीमेंटिड नाले का है। यहां पर भी तीन साल पहले नाला बनाया गया था, अब सड़क निर्माण के साथ नाले को भी बनाया जा रहा है। उसी नाले की जगह पर फिर से नया नाला बनाया जा रहा है। यह नाला शहंशाह तिराहे से लेकर रघुवीरपुरी को जोड़ रहा है।

इसी तरह किशनपुर से लेकर केलानगर चौराहे तक चार साल पहले नाला निर्माण और चौराहे का सुंदरीकरण किया गया। नाले के किनारे पर स्टील की ग्रिल भी लगाई गई थी। अब इसी स्थान पर एक साल पहले फिर से नाला बनाया गया, यहां पर अब सीसी रोड का निर्माण भी शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धन की बर्बादी की जा रही है। तीन साल पहले जो निर्माण हुए थे, उन्हीं स्थानों पर दोबारा से निर्माण कराया जा रहा है।-कुलदीप पांडे पार्षद
शहर में जगह-जगह सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्य किया जा रहे हैं। इनमें कई ऐसे निर्माण कार्य हैं, जहां पर पिछले दो-तीन साल पहले ही निर्माण कार्य हो चुके हैं।-पुष्पेंद्र जादौन पार्षद
सीएम ग्रिड योजना पहली इंट्रीग्रेटेड योजना है, जिसमें सड़क, नाला, पथ प्रकाश, अंडर ग्राउंड लाइटिंग, फुटपाथ व पार्किंग का कार्य कराया जा रहा है। पहले की योजनाएं ऐसी नहीं थी। पहले समयनुसार योजनाओं पर कार्य होता था। इस कारण इस प्रकार की समस्या आईं। मगर अब शहर का सुनियोजित विकास हो रहा है।- प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
 
  • केस-1-स्मार्ट सिटी योजना से तीन साल पहले क्वार्सी चौराहे पर सुंदरीकरण और चौड़ीकरण व अंडर ग्राउंड बिजली की केबल बिछाने का कार्य किया गया था। इस पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। अब इसी रोड फ्लाई ओवर का निर्माण शुरू हो गया है। ऐसे में दो ओर चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का पूरा कार्य बेकार चला गया। अंडर ग्राउंड केबल सहित बिजली संबंधित कार्य और फुटपाथ फिर से बनाने पड़ेंगे।
  • केस-2- रामघाट रोड पर फुटपाथ का निर्माण कराया गया था साथ ही वेडिंग जोन भी बनाए गए थे। ऐसे ही फुटपाथ लक्ष्मीबाई मार्ग, मंडलायुक्त कार्यालय के पास, समद रोड और सेंटर प्वाइंट पर बनाए गए। रामघाट रोड पर बनाई जा रही सड़क की जद में यह भी आ गए है। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
  • केस-3-सूत मिल चौराहे का सुंदरीकरण और सड़क चौड़ीकरण का कार्य स्मार्ट सिटी योजना से कराया गया था। इस पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इसके तीन साल बाद सूत मिल चौराहे से भांकरी और सूतमिल चौराहा से नादा पुल खैर रोड तक 99 करोड़ से स्मार्ट सिटी योजना के तहत सड़क निर्माण शुरू हो गया। पहले खर्च हुआ धन बेकार चला गया।
  • केस-4-आईटीआई रोड और क्वार्सी चुंगी से केला नगर चौराहा तक तीन साल पहले भी नाला निर्माण कराया गया था। जिस पर करीब दो से तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। अब फिर से सीएम ग्रिड योजना के तहत नाला और सड़क निर्माण कराया जा रहा है। अगर तीन साल में नाला टूट गया तो गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें