राजकुमार हाथरस से लौट रहे थे। खैर में अनाज मंडी पर पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे रखीं ईंटों से टकराकर घायल हो गए। एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
12 फरवरी को अनाज मंडी के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत पर 22 फरवरी को मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
नीलम निवासी कुतुबपुर थाना नई मंडी जिला बुलंदशहर के अनुसार 12 फरवरी को उनके पति राजकुमार हाथरस से लौट रहे थे। खैर में अनाज मंडी पर पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे रखीं ईंटों से टकराकर घायल हो गए।
मौके पर मौजूद रविंद्र निवासी गौमत ने पुलिस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर उन्होंने पति की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उनकी तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।