युवती एक अस्पताल में नौकरी करती है। एक मनचले ने फोन कर नाम-पता पूछा तो युवती ने फोन काट दिया। आरोपी ने चार साथियों के साथ युवती को रोका। उसकी भाभी को पीटा और युवती के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी।
रोरावर थाना क्षेत्र के खैर रोड पर 18 फरवरी को दिन में बरकत होटल के पास एक मनचले ने युवती को रोका और उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
रोरावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मामूद नगर निवासी दानिश के अनुसार उनकी बहन मुस्कान एक अस्पताल में नौकरी करती है। 17 फरवरी की शाम करीब सात बजे एक मनचले ने फोन कर नाम-पता पूछा तो बहन ने फोन काट दिया। इसके बाद 18 फरवरी को दिन में अपने चार साथियों के साथ आरोपी ने बरकत होटल के पास उनकी बहन को रोका।
उनकी भाभी को पीटा और बहन के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। मामले में आरिफ निवासी लाल मजिस्द के सामने मोहल्ला शाहजमाल सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।