जहरीली शराब कांड में जेल गईं पूर्व ब्लाक प्रमुख रेनू शर्मा की मौत के बाद उठ रहे सवालों के जवाब न्यायिक जांच में तलाशे जाएंगे। हालांकि अभी न्यायिक जांच का आदेश नहीं हुआ है। इसका सभी को इंतजार है। दोनों पक्षों की ओर से इस जांच के दौरान अपना अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रहे हैं।
बता दें कि रेनू शर्मा की मौत के बाद से परिवार की ओर से मामले में साजिश का आरोप लगाया जा रहा है। इसे लेकर अगले दिन जमकर हंगामा भी हुआ। इधर, इस मामले में कारागार अधीक्षक की ओर से न्यायिक जांच की संस्तुति कर दी गई है। अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा के अनुसार अभी न्यायिक जांच का आदेश नहीं हुआ है। आदेश का इंतजार किया जा रहा है। इधर, जैसे ही आदेश होगा और जांच शुरू होगी तो दोनों पक्षों की ओर से अपने अपने तर्क रखने की तैयारी की जा रही है। इधर, रेनू शर्मा के घर पर संवेदना व्यक्त करने जाने वालों का सिलसिला अभी जारी है।