फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

janganana: साहब! हमारी मजबूरी समझो, हमें जनगणना ड्यूटी से हटा दो, बीमारी तो किसी ने छोटे बच्चों का दिया हवाला

Thu, 23 Apr 2026 02:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक बुजुर्ग कर्मचारी ने कहा कि उनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ है और अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं, ऐसे में ड्यूटी करना उनके लिए जोखिम भरा हो सकता है। एक कर्मचारी ने पत्नी के गर्भवती व जल्द ही डिलीवरी होने की बात कहते हुए ड्यूटी से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
जनगणना ड्यूटी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम कार्यालय में जनगणना ड्यूटी से राहत पाने के लिए कर्मचारियों की भीड़ अचानक बढ़ गई। कोई हाथ में आवेदन लिए खड़ा था, तो कोई मेडिकल फाइल के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। कर्मचारियों की बस एक ही गुहार थी साहब, हमारी मजबूरी समझो। किसी ने बीमारी का हवाला दिया, तो किसी ने छोटे बच्चों की देखभाल की मजबूरी बताई।

विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के कार्यालय में सुबह से ही कर्मचारी आवेदन लेकर पहुंचने लगे। कई लोग मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ आए, तो कुछ अपने छोटे बच्चों की देखभाल की मजबूरी बता रहे थे। कर्मचारियों का कहना है कि जनगणना जैसी जिम्मेदारी भरी ड्यूटी निभाना उनकी परिस्थितियों में संभव नहीं है।

कर्मचारी अपनी-अपनी मजबूरियां लेकर पहुंचे और ड्यूटी से छूट की मांग करते नजर आए। पूरे दिन दफ्तर में फरियाद और अपील का दौर चलता रहा। नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा को एक महिला कर्मचारी ने बताया कि उनका छह महीने का बच्चा है और उसे छोड़कर लंबे समय तक बाहर रहना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य कर्मचारी ने गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए डॉक्टर की सलाह का प्रमाणपत्र अधिकारियों को सौंपा। एक कर्मचारी ने हाल ही में हुई कान की सर्जरी का जिक्र करते हुए कहा कि डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है, फिर भी ड्यूटी लगा दी गई। एक अन्य कर्मचारी ने बताया कि वे खुद बीमार हैं और घर में देखभाल करने वाला कोई नहीं है, ऐसे में ड्यूटी करना जोखिम भरा हो सकता है।

एक बुजुर्ग कर्मचारी ने कहा कि उनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ है और अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं, ऐसे में ड्यूटी करना उनके लिए जोखिम भरा हो सकता है। एक कर्मचारी ने पत्नी के गर्भवती व जल्द ही डिलीवरी होने की बात कहते हुए ड्यूटी से निजात दिलाने की मांग की। वहीं, एक कर्मचारी ने बताया कि घर में बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर है, ऐसे में लंबी ड्यूटी निभाना मुश्किल है।

एक महिला कर्मचारी तो रोते हुए बोली, जिंदगी में सब ड्यूटियां की हैं, पहली बार स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए ड्यूटी कटवाने आई हूं। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी आवेदनों की जांच कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें