बन्नादेवी स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना सभा में उपस्थित लोग।
- फोटो : samvad
गुड फ्राइडे के अवसर पर शहर के विभिन्न चर्चों में प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद किया गया। इस दौरान विश्व शांति के लिए मौन रखकर विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी चर्चों में एकत्रित हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभु को नमन किया।
प्रार्थना सभाओं में ईसा मसीह की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, क्षमा और मानवता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, बन्नादेवी में रैव्ह डीएस यूसुफ दास व रैव्ह धारा सिंह, सीएनआई चर्च घंटाघर व जवाहर पार्क इंग्लिश चर्च में रैव्ह अमन अभिषेक प्रसाद, इंग्राहम मेथोडिस्ट चर्च व सीडीएफ में रैव्ह जोनाथन लाल, सिटी क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च में पास्टर साइमन पी. लाल तथा एबीसी चर्च में पास्टर हर्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुए।
इसके अलावा दा डिसाइपल मेकिंग चर्च में रैव्ह हाबिल ज्ञान, येशुआ प्रार्थना भवन में पास्टर डेनिस मसीह व पास्टर याकुब बेंजामिन, फुल गॉस्पेल पेंटेकोस्टल चर्च में पास्टर बीके सिंह, यहोवा निस्सी एजी चर्च में रैव्ह जोबिन मैथ्यू और अलीगढ़ विक्ट्री चर्च में भी विशेष प्रवचन दिए गए।
शालोम इंटरनेशनल मिशन चर्च में रैव्ह राजेंद्र लाल, भाई जोशुआ लाल और भाई एलिशा शॉ ने कलवरी क्रूस से प्रभु ईसा मसीह के अंतिम सात वचनों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आध्यात्मिक महत्व को समझाया।