टेंटी गांव रोड स्थित अन्नी और पला गांव के पास सड़क के किनारे गोवंश के अवशेष मिलने से खलबली मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
बृहस्पतिवार की सुबह से ग्रामीण मौक से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि सड़क किनारे कुत्ते किसी जानवर को नोंच रहे हैं। गोवंश के अवशेष देख लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने पास में एक मीट बेचने वाले खोखे में आग लगा दी। मौके पर पहुंचे सीओ वरुण सिंह और थाना पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया। साथ ही आश्वासन दिया कि अपराधियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अवशेषों को गड्ढा खोदकर दफना दिया।