फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जिले के 1.42 लाख उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर से राहत

Tue, 07 Apr 2026 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले के करीब 1.42 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर से बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा जारी नए आदेशों के तहत अब प्रीपेड मीटर लगाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन




प्रीपेड मीटर व्यवस्था के खिलाफ उपभोक्ताओं के लगातार विरोध को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब शेष बचे उपभोक्ताओं के यहां सीधे स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, जिन्हें प्रीपेड में परिवर्तित नहीं किया जाएगा। जनपद में कुल लगभग 2.77 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 1.35 लाख उपभोक्ताओं के यहां पहले ही स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और उन्हें प्रीपेड मोड में किया जा चुका है।



हालांकि अब इन मीटरों की व्यवस्था में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत अब शेष बचे करीब 1.42 लाख उपभोक्ताओं के पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें