उधर, एएमयू में आरक्षण को लेकर हिंदू छात्र नेताओं ने डीएस कॉलेज में छात्र पंचायत की। छात्र नेता जय यादव ने कहा कि देश का एकमात्र विश्वविद्यालय है, जहां संविधान के नियमों को ताक पर रखकर पिछड़े व एससी के विद्यार्थियों का आरक्षण का हक मारा जा रहा है। धार्मिक आधार पर आरक्षण एएमयू के अंदर दिया जा रहा है।
एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री बल्देव चौधरी सीटू ने एएमयू में आरक्षण को लेकर रहेंगे। केंद्र सरकार को संसद से कानून पारित कर अल्पसंख्यक स्वरूप की मांग को हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए। छात्र पंचायत में एसवी कॉलेज, डीएस कॉलेज सहित अन्य कॉलेज के ललित चौहान, राज सिंह, प्रशांत माहौर, देवेंद्र, नितिन कुमार, मनोज कुमार, दीपक, अमित, विजय, हिमांशु, शुभम कुमार, निहाल शर्मा आदि छात्र मौजूद रहे।