कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण पाने और अपने स्टाफ को बचाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसी क्रम में मंगलवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक देहात शुभम पटेल, पुलिस अधीक्षक यातायात सतीशचन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध और नोडल अधिकारी कोरोना सेल राजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और सहायक नोडल कोरोना सेल विवेक शर्मा, पुलिस चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अभिषेक मौजूद रहे।
यह दिए एसएसपी ने निर्देश
1-आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने व बैरिक, रूम तैयार किए जाएं।
2- पुलिस अस्पताल में अतिरिक्त बेड तैयार किए जाने, सैनिटाइजर, मास्क आदि का प्रयोग करने व विशेष परिस्थितियों में पीपीई किट का इस्तेमाल करने के लिए कहा
3- सहायक नोडल अधिकारी और सीएफओ फायर टैंकर लगाकर कार्यालय, संवेदनशील स्थानों ,विभिन्न बाजारों, आवश्यक भवन, कोविड चिकित्सालय, विभिन्न महत्वपूर्ण चौराहों आदि को सैनिटाइज करें।
4 - जिन पुलिसकर्मियों को टीके की प्रथम डोज लग चुकी है, उन्हें दूसरी डोज शत प्रतिशत लगवाना सुनिश्चित किया जाए ।
5- कोविड से संक्रमित व्यक्ति से अस्पताल में भर्ती होने पर उससे दिन में दो बार कुशलक्षेम पूछी जाए ताकि रोगी किसी मनोवैज्ञानिक तनाव में न रहें ।
6- संक्रमण से बचाव व सुरक्षा के लिए छह लाख रुपये फंड जारी करने के लिए आंकिक शाखा को आदेशित किया गया ।
7- पुलिस लाइन स्थित अस्पताल को समस्त सुविधाओं से युक्त करने के लिए कहा गया।
8- पुलिस लाइन में प्रत्येक सर्किल में आइसोलेसन वार्ड तैयार होंगे
9- मेडिसीन किट तैयार करने के लिए कहा गया है ताकि समय से दवाई उपलब्ध कराई जा सके ।
10- प्रत्येक थाना व कार्यालय को अतिरिक्त मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा।