फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में रिकार्ड 189 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Record 189 covid positive in aligarh - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रिकार्ड 189 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। यह एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। राहत की बात यह है कि 163 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जनपद में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 5858 तक पहुंच गई है, जिसमें से 4100 से अधिक स्वस्थ हो गए हैं। अभी जनपद में 1629 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में बुधवार को 189 लोग संक्रमित पाए गए हैं। शहर से लेकर गांव तक में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। आगरा रोड लोधी विहार के 11, नाहल अतरौली के 5, बरला पीएस के 6 लोग चपेट में आए हैं। नई बस्ती के 2, चूहरपुर सिद्धार्थनगर के 2, धीरज पैलेस के 2, तिरुपति विहार कॉलोनी के 3, न्यू अंबेडकरनगर के 2, संजय गांधी कॉलोनी के 3, राजेश्वर कॉलोनी के 4, सुरेेंद्र नगर के 2, गोपी मिल कंपाउंड के 4, मायापुरी पला रोड के 2, दोदपुर कपड़ेवाली गली के 2, एसबीआई टप्पल के 3, विष्णुपुरी के 4, नगला डालचंद्र के 4, नौरंगाबाद के 3, श्यामनगर के 2, खैर बाईपास रोड बुद्धनगर कॉलोनी के 2, बीमानगर सूत मिल के 3, विकासनगर एटा चुंगी के 3, रामपुर गभाना के 4, शिवमंदिर हलियायन छर्रा के 3, सराय हरनारायण आगरा रोड के 2, आरके पुरम आगरा रोड के 2, देहलीगेट धर्मशाला के 2 और जमाजी का पेंच उदयसिंह जैन रोड के 3 लोग संक्रमित हुए हैं।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को लक्षण के आधार पर होम आइसोलेट या कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा। संपर्क में आए लोगों का भी नमूना लिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को 186 लोग संक्रमित हुए थे। आज से पहले किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या 188 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें