फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल एस्टेट की चुनौतियों से होंगे रूबरू

Mon, 10 Aug 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने पर अपनी मुहर लगा दी है। उत्तर प्रदेश के नगर विकास सचिव ने कहा है कि स्मार्ट सिटी का पूरा प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए हरेक शहर को केंद्र सरकार की ओर से दो करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की जा रही है, ताकि प्रस्ताव बेहतर ढंग से तैयार हों। अब अलीगढ़ आने वाले सालों में उत्तर प्रदेश के नक्शे में अहम स्थान पर होगा।
विज्ञापन

इसी सिलसिले में अमर उजाला की ओर से ‘राइजिंग अलीगढ़’ प्रोग्राम पांच दिन तक संचालित होगा। जिसमें रियल एस्टेट, एजूकेशन, होटल एंड टूरिज्म, इंडस्ट्री डेवलेपमेंट और हेल्थ सर्विस पर भविष्य की चुनौतियों को लेकर मंथन होगा। सोमवार को रामघाट रोड स्थिति आभा रीजेंसी होटल में राइजिंग अलीगढ़ का पहला प्रोग्राम होगा।

जिसमें सांसद सतीश गौतम, जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार पालीवाल, एडीए के सचिव डॉ. राजेश प्रजापति, एडीए के टाउन प्लानर सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम अलीगढ़ के रियल एस्टेट को चमकाने वाले प्रमुख उद्यमी और जानकार भी शामिल होंगे। आखिर कैसे अलीगढ़ बनेगा स्मार्ट अलीगढ़..? शहर के सुझावों को सरकारी विभागों तक पहुंचा कर विकास की रूपरेखा तय कराने में सभी को शामिल कराना ही हमारा उद्देश्य है। आइए हम सब मिल कर अमर उजाला के ‘राइजिंग अलीगढ़’ का हिस्सा बनें और अपने शहर को विकास की नई मंजिल की ओर ले चलें..!
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें